दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी की खबरों से घिरे राहत फतेह अली खान: सिंगर ने लगाई झूठी रिपोर्ट्स को फटकार
पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान की दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी की खबरें वायरल हो रही हैं। खान को पूर्व प्रबंधक सलमान अहमद द्वारा दाखिल मानहानि की शिकायत के बाद हिरासत में लिया गया था। हालांकि, राहत ने वीडियो जारी करके इन खबरों को झूठा बताया है।