
पैरालंपिक्स 2024 में शॉट पुटर सचिन सरजेराव खिलारी का चमत्कार; भारत की मेडल संख्या पहुंची 21
34 वर्षीय भारतीय शॉट पुटर सचिन सरजेराव खिलारी ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में पुरुषों के शॉट पुट F46 इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 21 हो गई है। खिलारी के 16.32 मीटर के थ्रो ने नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित किया। गोल्ड मेडल कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने 16.38 मीटर के थ्रो के साथ जीता।